सरदारशहर एक्सप्रेस। जिला प्रमुख वंदना आर्य व सरदारशहर एसडीएम हरिसिंह शेखावत ने पंचायत समिति की पातलीसर बड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली। जिला प्रमुख आर्य ने कहा कि शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन अधिकाधिक संख्या में योजनाओं में पंजीकरण कर लाभ उठाएं। हमारा प्रयास रहे कि प्रत्येक संभावित लाभार्थी तक आवश्यक रूप से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी स्वयं मेरी कहानी- मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभवों को आमजन तक साझा करें व व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि प्रत्येक वंचित व्यक्ति योजनाओं के बारे में जागरूक हो सके। सरदारशहर एसडीएम शेखावत ने प्रगति रिपोर्ट लेते हुए संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रमुख आर्य व एसडीएम शेखावत ने सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति- पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी के साथ शिविरों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रही। शिविरों में चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर शिविर में आने वाले ग्रामीणों का हैल्थ चेकअप के साथ बीपी, टीबी सहित जांच कर परामर्श दिया।
Related Posts

सरदारशहर की तीन बस्तीयों में निकाला पथ संचलन
सरदारशहर एक्सप्रेस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरदारशहर नगर की दयानन्द, केशव व प्रताप…

सरदारशहर में खांडल विप्र परिषद द्वारा केसरीचंद सेवदा का सम्मान, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर हुआ अभिनंदन
सरदारशहर एक्सप्रेस 1 मार्च 2026/ मनीष पांडिया। खांडल विप्र परिषद सरदारशहर द्वारा…

मेन बाजार के शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ रुद्रा अभिषेक
सरदारशहर एक्सप्रेस। सावन मास की शुरुवात होते ही भोले के भक्त महादेव…







