सरदारशहर एक्सप्रेस। जिला प्रमुख वंदना आर्य व सरदारशहर एसडीएम हरिसिंह शेखावत ने पंचायत समिति की पातलीसर बड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण किया व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली। जिला प्रमुख आर्य ने कहा कि शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आमजन अधिकाधिक संख्या में योजनाओं में पंजीकरण कर लाभ उठाएं। हमारा प्रयास रहे कि प्रत्येक संभावित लाभार्थी तक आवश्यक रूप से केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी स्वयं मेरी कहानी- मेरी जुबानी के माध्यम से अपने अनुभवों को आमजन तक साझा करें व व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि प्रत्येक वंचित व्यक्ति योजनाओं के बारे में जागरूक हो सके। सरदारशहर एसडीएम शेखावत ने प्रगति रिपोर्ट लेते हुए संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रमुख आर्य व एसडीएम शेखावत ने सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति- पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इसी के साथ शिविरों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र रही। शिविरों में चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर शिविर में आने वाले ग्रामीणों का हैल्थ चेकअप के साथ बीपी, टीबी सहित जांच कर परामर्श दिया।
Related Posts

पेंशन समाज की मासिक बैठक आयोजित
सरदारशहर एक्सप्रेस। पेंशन समाज की मासिक बैठक पेंशन भवन में मोहनलाल सेवदा…

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस। श्री हरि ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन द्वारा World Pharmacist Day मनाया…

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का बढ़ाया होंसला,संस्कारों और परीक्षा परिणाम में शाकम्भरी स्कूल हर वर्ष रहती है टॉप
शाकम्भरी स्कूल में आयोजित हुआ अभिनंदन सम्मान समारोह सरदारशहर एक्सप्रेस 4 जून…








