सरदारशहर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025। चूरू जिला खो – खो संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय जूनियर खो – खो प्रतियोगिता का आयोजन 3 दिसंबर को खो – खो खेल मैदान, भोजासर बड़ा में करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि 3 दिसंबर को प्रातः 09:00 बजे तक प्रतियोगिता प्रभारी अजय बेनीवाल को जमा करवा कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। सभी खिलाड़ियों को पंजीयन के समय आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं अंकतालिका की फोटो प्रति जमा करवाना अनिवार्य है। चूरू जिला खो – खो संघ के सचिव प्रभुराम जाखड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 6 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक सीकर जिले के सबलपुरा कस्बे में आयोजित होने वाली 44वीं राज्य स्तरीय जूनियर खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Related Posts

सरदारशहर अंचल में छाया घना कोहरा, यातायात हो रहे हैं बाधित
सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर अंचल में सर्दी का सितम जारी, लगातार आ रहे…

प्रधान ने एक साथ चार गांवो में किया विकास कार्यों का उद्घाटन
सरदारशहर एक्सप्रेस 29 मई 2023। आज सरदारशहर उपखंड के गांव कल्याणपुरा बिदावतान,…

सरदारशहर उपखंड में पंचायत समिति द्वारा करवाए गए कार्यों का हुआ उद्घाटन, सांसद राहुल कस्वा भी रहे मौजूद
सरदारशहर एक्सप्रेस 27 मई 2023। पंचायत समिति द्वारा सरदारशहर उपखंड के गांव…








