राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लगाई प्रदर्शनी, बच्चों ने जाना सरदार पटेल का योगदान

सरदारशहर एक्सप्रेस 31 अक्टूबर 2023। आज एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दोनों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की, इस अवसर पर लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसके द्वारा शिक्षकों ने बच्चों को सरदार पटेल के योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम प्रभारी आलोक सिंह ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रथम गौड़, प्रेम प्रकाश नाई, दुर्गा पारीक, मीनाक्षी डीडवानिया, टीना शर्मा, अंजलि पालीवाल, दिव्या सोनी, स्नेहा सैनी, अंकिता धांधल, अनुराधा, अनिल कुमार, रामगोपाल, रायचंद आदि उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express