सरदारशहर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के कट्टर समर्थक माने जाने वाले और धरोहर संरक्षण प्राधिकरण बोर्ड के उपाध्यक्ष सांवरमल महरिया के शनिवार को अचानक भाजपा में जाने से कांग्रेस में हर कोई हैरान है। सियासी गलियारों में भी दो दिन से यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। सांवरमल का जाना डोटासरा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस हलकों में सांवरमल के भाजपा में जाने की बात गले नहीं उतर रही है। पार्टी सूत्रों की माने तो सांवरमल महरिया डोटासरा के करीबी और राजदार थे। डोटासरा के इर्द-गिर्द रहने वाले कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि महरिया खुद को जूनियर डोटासरा कहते थे और उनका तमाम कामकाज भी महरिया ही देखा करते थे।
Related Posts

राजपूत सभा भवन में चल रही है समाज की बैठक, जयपुर बंद का आह्वान
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड राजपूत सभा भवन में चल रही समाज की…

विधानसभा चुनाव 2023: जानिए कोन किसके सामने, 43 सीटो पर स्थति स्पष्ट
सरदारशहर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 25…

अरब सागर से उठे चक्रवात का राजस्थान मे होगा असर:तीन दिन बाद हो सकती है तेज बारिश
राजस्थान मोसम अपडेट सरदारशहर एक्सप्रेस 11 जून 2023। राजस्थान में कल देर…







