परशुराम रक्षक दल ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन जिला चूरू की कार्यकारिणी का विस्तार

सरदारशहर एक्सप्रेस। होली के पावन अवसर पर परशुराम रक्षक दल ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन, जिला चूरू की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष वरुण शर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा के आदेशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष राम जीवन शर्मा द्वारा जिला एवं तहसील कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। जारी सूची के अनुसार अशोक पारीक (सरदारशहर) को जिला उपाध्यक्ष, नितेश ध्रुव मुद्गल (सरदारशहर) को जिला महामंत्री, शिक्षक सुभाष इंदौरिया (सरदारशहर) को जिला संगठन मंत्री तथा दीपिका शर्मा (चूरू) को महिला प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों के बाद समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों व संरक्षकों के आशीर्वाद के साथ युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दीं। सभी पदाधिकारियों ने समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर बजरंग लाल दीक्षित, सुरेंद्र सहल, अखिलेश शर्मा, मुकुल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, विकास पारीक, राजेंद्र शर्मा, भारत गौड़, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति शर्मा, मोनिका शर्मा, डिंपल शर्मा, पूजा शर्मा सहित सैकड़ों विप्र बंधुओं व नारी शक्ति ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Contact for Ads - Sardarshahar Express