लिखमादेसर में श्री राम कथा का चतुर्थ दिवस: भक्ति में डूबे श्रद्धालु, गौशाला हेतु जुटे 13 लाख रुपये

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक दंडी स्वामी श्री शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान महाराज ने भगवान श्री राम के नामकरण संस्कार का महत्व बताते हुए कहा कि नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि व्यक्ति के संस्कार और जीवन की दिशा भी तय करता है। इसके पश्चात अहिल्या उद्धार प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया गया, जिसमें भगवान श्री राम के स्पर्श से अहिल्या के उद्धार की कथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से भर दिया। आगे जनकपुर आगमन प्रसंग का जीवंत चित्रण करते हुए श्री राम और लक्ष्मण के जनकपुर पहुंचने का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के बीच-बीच में भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को राममय बना दिया। इस अवसर पर सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा एवं श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी कथा श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों ने श्री हंसो जी गोपाल गौशाला ट्रस्ट, लिखमादेसर के लिए उदारतापूर्वक सहयोग राशि भेंट की। प्रमुख सहयोगकर्ताओं में मनोहरी देवी (पूर्व प्रधान, सरदारशहर) ने 1,01,000 रुपये, ओमप्रकाश बनवारी लाल पांडिया (राजासर) ने 1,01,000 रुपये, भंवरलाल किशनलाल देवीलाल तिवाड़ी (अडसीसर) ने 51,000 रुपये, अमरचंद जोशी (दिल्ली), संतोष मनोज बैद (नई दिल्ली), बजरंग लाल जोशी (किशनगंज) ने 51-51 हजार रुपये, भादो देवी (सिरंगसर) ने 1,51,000 रुपये तथा बांके बिहारी गौशाला सिरंगसर ने 25,000 रुपये का सहयोग दिया। अन्य श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल मिलाकर गौशाला के लिए लगभग 13 लाख रुपये की राशि एकत्रित हुई। आयोजन स्थल पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और पूरा क्षेत्र राममय वातावरण में डूबा हुआ है। इस अवसर पर शोभाकांत स्वामी, शंभुदयाल पांडिया, सुरेश तिवाड़ी, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक, पं शिवकांत पारीक, बनवारी तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, रामनिवास डांगी, भंवरलाल जोशी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक, राजेश पारीक, वीरू, ऋतिक, महावीर माली, नूर मोहमद, नवाब खा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express