सरदारशहर एक्सप्रेस। मानवता की सेवा में अग्रणी संस्था हैल्प इन्डिया फाउण्डेशन श्रीगंगानगर पिछले कई वर्षों से मानवता के लिए कार्य कर रही है। 9 फरवरी को श्रीगंगानगर के मोती महल सभागार में संस्था द्वारा देश विदेश की 130 हस्तियों को सम्मानित किया जावेगा। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं बरड़ासर निवासी डॉ. गणेशदास स्वामी को नेत्रदान, रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जावेगा। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्रीगंगानगर के विधायक जयदीप बिहानी, सादुलशहर विधायक गुरदीपसिंह बराड़, करणपुर विधायक रूपेन्दरसिंह कुन्नर, जिला कलक्टर श्रीगंगानगर अंशदीप होंगे।उल्लेखनीय है कि स्वामी पिछले तीन दशक से राष्ट्रीय पल्सपोलियो, बालिका शिक्षा, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति, कोरोनाकाल में जागरूकता व आयुर्वेदिक काढ़ा आमजन को पिलाने, जंजीरों से बन्धे मानसिक रोगियों के सर्वे एवं उनके ईलाज की व्यवस्था कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रहे हैं। इन सब सेवा कार्यो को देखते हुए इनका चयन नेशनल ह्यूमनिटी अवार्ड के लिए किया गया है।
Related Posts

चूरू में SOG की बड़ी कार्रवाई: फर्जी खेल प्रमाण पत्र से बनी सरकारी शिक्षिका, दो महिलाएं गिरफ्तार
सरदारशहर एक्सप्रेस। चूरू जिले में फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…

आदर्श एक फिर चर्चा में, कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में आदर्श का सर्व श्रेष्ठ परिणाम
सरदारशहर एक्सप्रेस। श्री भारतीय आदर्श विधापीठ स्कूल व श्री आदर्श क्रिएटिव स्कूल…

समग्र शिक्षा चूरू के तत्वावधान में गणित-विज्ञान विषय पर आधारित तीन दिवसीय स्टेम शिक्षक-प्रशिक्षण का आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस 15 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। समग्र शिक्षा चूरू के तत्वावधान…







