सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर चुरु विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शम्भु दयाल शर्मा ने जिले की घोषित कार्यकारिणी में सरदारशहर के पुर्व तहसील अध्यक्ष नारायण चन्द नाथोलिया को जिला संरक्षक, संगठन के तहसील महामंत्री महेन्द्र देरासरी को जिला उपाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता राजीव भोजक को विप्र फाउंडेशन जिला सचिव बनाने पर स्थानीय विप्र समाज में खुशी कि लहर दौड़ गई। सभी विप्रजनों ने जिलाध्यक्ष शम्भु दयाल शर्मा व शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि निसंदेह हम सभी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन की रीति नीति को समझते हुए पुर्व की भांति ओर अच्छा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मधुसूदन राजपुरोहित श्याम लाल जोशी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपुरोहित देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा प्रदेश प्रवक्ता मदनलाल मिश्र डाक्टर सचिन शर्मा रवि मिश्रा रामस्वरूप झिकनाडि़या पंडित राजेन्द्र प्रसाद शर्मा शांतनु मिश्र सहित सभी विप्र बन्धुओं ने सभी नवांगतुक पदाधिकारियों को बधाई दी।
Related Posts

12 जून को होगी धर्मसभा, जगतगुरु शंकराचार्य आयेंगे बीकानेर
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सनातन धर्म रक्षा मंच के बैनर तले जगतगुरु शंकराचार्य…

राम वनगमन के दृश्य देखकर भावविभोर हुए दर्शक
सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर एकता मंच के प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष में…

बीकानेर की न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉ रितु गौड़ ने भारत हॉस्पिटल में दी अपनी सेवाएं।
सरदारशहर एक्सप्रेस 4 सितंबर 2023। शहर के भारत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बीकानेर…








