सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर चुरु विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष शम्भु दयाल शर्मा ने जिले की घोषित कार्यकारिणी में सरदारशहर के पुर्व तहसील अध्यक्ष नारायण चन्द नाथोलिया को जिला संरक्षक, संगठन के तहसील महामंत्री महेन्द्र देरासरी को जिला उपाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता राजीव भोजक को विप्र फाउंडेशन जिला सचिव बनाने पर स्थानीय विप्र समाज में खुशी कि लहर दौड़ गई। सभी विप्रजनों ने जिलाध्यक्ष शम्भु दयाल शर्मा व शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि निसंदेह हम सभी संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन की रीति नीति को समझते हुए पुर्व की भांति ओर अच्छा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मधुसूदन राजपुरोहित श्याम लाल जोशी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपुरोहित देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा प्रदेश प्रवक्ता मदनलाल मिश्र डाक्टर सचिन शर्मा रवि मिश्रा रामस्वरूप झिकनाडि़या पंडित राजेन्द्र प्रसाद शर्मा शांतनु मिश्र सहित सभी विप्र बन्धुओं ने सभी नवांगतुक पदाधिकारियों को बधाई दी।
Related Posts

पैंथर मार्शल आर्ट्स एकेडमी में येलो और ग्रीन बेल्ट ग्रेडिंग का हुआ आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस 31 जुलाई 2023। सरदारशहर के पैंथर मार्शल आर्ट्स एकेडमी में…

राम कथा में गूंजा भाई प्रेम का संदेश, भरत चरित्र ने बांधा समा
सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया।बुधवार को श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर…

19 वीं राष्ट्रीय स्काउट व गाइड जम्बुरी का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ सम्पन्न
सरदारशहर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025। 19 वीं राष्ट्रीय स्काउट व गाइड जम्बुरी…







