सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। बीकानेर रोड़ पर मालजी गार्डन के पास निर्मल जांगिड़ की पुण्य स्मृति में उनके पिता परमेश्वरलाल जांगिड़ और उनके परिवार द्वारा बनाये गये ठंडे पानी की प्याऊ का उद्घाटन पार्षद ताराचंद सैनी,मोहनलाल धामु, रामदेव जांगिड़, रामचन्द्र जाला, शिवकुमार पापटान, ओंकार प्रजापत, पवन सैनी, कमल पालीवाल,रमेश जांगिड़, सुरेश जांगिड़, अशोक जांगिड़, हेमन्त जांगिड़, गणेश जांगिड़, सूर्यप्रकाश सैनी एवम अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर पार्षद सैनी ने कहा कि प्याऊ के उद्घाटन से भयंकर गर्मी में राहगीरों को पीने का पानी मिलेगा। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए जांगीड़ परिवार का आभार व्यक्त किया।
जांगिड़ की स्मृति में निर्मल प्याऊ का उद्घाटन, गर्मी में राहगीरों को मिलेगा ठंडा जल










