सरदारशहर एक्सप्रेस। खेल सप्ताह के अंतर्गत आज राजकीय महाविधालय, सरदारशहर में खेल दिवस के अवसर पर स्थापना डिफेंस एकेडमी के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली गई। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर बाबेल चोक से घूमकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर एसडीएम महोदया मीनू वर्मा ने संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को खेल का जीवन में महत्व समझाया । इस दौरान भवानीशंकर, डॉ. प्रभाकर दीक्षित व स्थापना डिफेंस एकेडेमी संचालक श्री शिशुपाल डूडी उपस्थित रहे। नियमित प्रतियोगिताओं में आज लंबी कूद व तीरंदाजी प्रतियोगितायें आयोजित हुई। लंबी कूद में छात्रा वर्ग में देवकी लखारा प्रथम तथा आरती आचार्य द्वितीय स्थान पर रही । इसी प्रकार छात्र वर्ग में परवेज खान ने प्रथम तथा सुनील माली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी में छात्रा प्रियंका सारण प्रथम स्थान पर रही। स्टाफ सदस्यों में श्री नितेश पारीक ने प्रथम तथा डॉ. देवीलाल रोझ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा संकाय सदस्य श्री शेरसिंह , भवानीशंकर, श्री लालचंद मीना , अलका , लता गुर्जर , डॉ प्रभाकर दीक्षित व सोहिल खान उपस्थित रहे।
Related Posts

गौशालाओं को सहायता हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 08 अप्रैल
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। गौसंरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम-2016 संशोधित नियम-2021 अन्तर्गत वित्त…

आजाद युवा संगठन के तोलाराम गौड़ ने संगठन की कार्यकारणी का किया विस्तार
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आज आजाद युवा संगठन की ओर से मीटिंग का…

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई पुण्यतिथि,सरदारशहर पालिका चेयरमैन बोले-पूर्व प्रधानमंत्री ने की केवल सिद्धांतों की राजनीति
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को 36वी पुण्यतिथि पर किया याद। सरदारशहर…







