सरदारशहर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर 2023। रावणा राजपूत सभा की मीटिंग स्थानीय पींचा गेस्ट हाउस में रखी गयी जिसमे समाज के गणमान्य नागरिक ने समाज मे शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने और युवाओं को शराब जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आव्हान किया गया। तहसील अध्यक्ष कानसिंह मांगलिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी कुछ दिनों बाद समाज की एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज की ओर से उठ रही समाज के भवन की मांग हेतु पुरजोर आवाज उठायी जाएगी। समाज उसी को समर्थन देगा जिसको जो समाज का भवन निर्माण करवाएगा ओर पार्टियों में ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करेगा, बैठक में रामसिंह बीदावत ने समाज को संगठित करने पर विचार व्यक्त किये, सुलतान सिंह ने बताया कि शहर और गांव की जनगणना करने की जानकारी दी,देहात अध्यक्ष दिलीप सिंह निर्वाण ने कहा कि समाज के लोगो को राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी का अवसर दिया जाये, इस अवसर पर सुमरेसिंह सोढ़ा, रणजीत सिंह खिंची नैणासर ने अपने विचार व्यक्त किये, अध्यक्षता सुलतान सिंह सोनगरा व संचालन देवीसिंह चौहान ने किया, इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सोनगरा, उपाध्यक्ष रिपुजीत सिंह सोनगरा, रेवंतसिंह तंवर, पाबुसिंह सांखला, मोहनसिंह चौहान, रघुवीरसिंह, नानुसिंह खींची नैणासर, भोजराज सिंह, भादर सिंह मेडतिया, विनोद सिंह चौहान, प्रभुसिंह मांगलिया आदि समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Related Posts

बिजली विभाग की लापरवाही, हो सकती थी बड़ी दुर्घटना
सरदारशहर एक्सप्रेस 17 मई 2023। आज शहर के मेन मार्केट घंटाघर के…

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में सरदारशहर की सूरज पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी, सरदारशहर में गाड़े झंडे
10वी बोर्ड परीक्षा में सरदारशहर की सूरज पब्लिक ने मारी बाजी सरदारशहर…

विद्यार्थियों का साइकोमेट्रिक एसेसमेंट टेस्ट आयोजित
सरदारशहर एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय…








