सरदारशहर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर 2023। रावणा राजपूत सभा की मीटिंग स्थानीय पींचा गेस्ट हाउस में रखी गयी जिसमे समाज के गणमान्य नागरिक ने समाज मे शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने और युवाओं को शराब जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आव्हान किया गया। तहसील अध्यक्ष कानसिंह मांगलिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी कुछ दिनों बाद समाज की एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज की ओर से उठ रही समाज के भवन की मांग हेतु पुरजोर आवाज उठायी जाएगी। समाज उसी को समर्थन देगा जिसको जो समाज का भवन निर्माण करवाएगा ओर पार्टियों में ज्यादा से ज्यादा समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करेगा, बैठक में रामसिंह बीदावत ने समाज को संगठित करने पर विचार व्यक्त किये, सुलतान सिंह ने बताया कि शहर और गांव की जनगणना करने की जानकारी दी,देहात अध्यक्ष दिलीप सिंह निर्वाण ने कहा कि समाज के लोगो को राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी का अवसर दिया जाये, इस अवसर पर सुमरेसिंह सोढ़ा, रणजीत सिंह खिंची नैणासर ने अपने विचार व्यक्त किये, अध्यक्षता सुलतान सिंह सोनगरा व संचालन देवीसिंह चौहान ने किया, इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सोनगरा, उपाध्यक्ष रिपुजीत सिंह सोनगरा, रेवंतसिंह तंवर, पाबुसिंह सांखला, मोहनसिंह चौहान, रघुवीरसिंह, नानुसिंह खींची नैणासर, भोजराज सिंह, भादर सिंह मेडतिया, विनोद सिंह चौहान, प्रभुसिंह मांगलिया आदि समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Related Posts

विधायक शर्मा ने आज सुबह 58 सड़कों का एक साथ किया उद्घाटन
सरदारशहर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर 2023। सरदारशहर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों…

रविन्द्र सिंह भाटी ने किया बड़ा ऐलान
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। बाड़मेर के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बड़ा…

जलझूलनी एकादशी पर दोलोत्सव का आयोजन आज, काशी के पंडित करेंगे महाआरती
सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय ताल मैदान में महन्त प्रीतमदास दादूपंथी ताल भूमि सार्वजनिक…







