सरदारशहर एक्सप्रेस 30 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। राजकीय अंजुमन उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारशहर के चंदन क्रीडांगन में विधायक कोष व भामाशाह सहयोग से निर्मित मुख्य द्वार एवं चारदीवारी का लोकार्पण करते हुए विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि सरदारशहर शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर बने ऐसे प्रयत्न मैं हमेशा करता रहूंगा, उन्होंने कहा कि सरदारशहर में भामाशाहों के सहयोग से भी शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करवाई जाएगी,
क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी तरह से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी, इस अवसर पर CBEO ओमदत सारण,आरपी सुभाष सोनगरा,नगरध्यक्ष जितेन्द्र राजवी,शिक्षाविद उमरदीन सैयद,प्रधानाचार्य याकूब खान,वरिष्ठ पार्षद नूर मोहम्मद खोखर,अब्दुल रशीद चायल,राजेश पारीक,रामकुमार मेघवाल,भामाशाह बृजमोहन सराफ,मुंशी शाह भाटी,मदन सिंह निर्वाण, महावीर माली,शोयब बिसायती,आरिफ काजी,फारुख व्यापारी,रावतमल जांगिड़, आदि उपस्थित रहे,
शिक्षा के क्षेत्र में सरदारशहर बने सिरमोर ऐसे प्रयत्न करता रहूंगा शर्मा










