सरदारशहर एक्सप्रेस 8 जुलाई 2023। सीसीआई के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 8 जुलाई 2023 को कंजूमर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया ,सीसीआई के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक डॉ अनंत शर्मा के आदेश अनुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार की अनुशंसा पर भरत कुमार गौड़ को सीसीआई का चुरू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है! नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीआई उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण हेतु कार्यरत देश का अग्रिम पंक्ति का सक्रिय संगठन है, शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास पर खरा उतारते हुए चूरू जिले में उपभोक्ता आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा! गौड़ की नियुक्ति पर शहर के विभिन्न संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की!
Related Posts

सरदारशहर का नाम रोशन करने वाली बड़ी उपलब्धि
सरदारशहर एक्सप्रेस 2 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। सरदारशहर निवासी मानवेंद्र सिंह शेखावत…

सड़क दुर्घटना में पांच बच्चो के पिता की मौत – पढ़े पूरी खबर
सरदारशहर एक्सप्रेस 11 मई 2023। दिल्ली से सरदारशहर आ रहे 2 बिजनेसमैन दोस्तों…

विनियर स्टीकर लगाकर भाजपा ने किया प्रचार अभियान का शुभारंभ
भाजपा ने किया प्रचार प्रसार का शुभारंभ सरदारशहर एक्सप्रेस 24 मई 2023।…







