विप्र फाउंडेशन असम जोन के प्रदेश संगठन महामंत्री का सरदारशहर पहुंचने पर स्वागत 

सरदारशहर एक्सप्रेस 30 नवंबर 2025। विप्र फाउंडेशन असम जोन के प्रदेश महामंत्री समाजसेवी श्री अमित जी पारीक का नीजी वैवाहिक कार्यक्रम हेतु सरदारशहर आने पर विप्र फाउंडेशन सरदारशहर टीम द्वारा स्वागत सत्कार किया गया है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने बताया कि पारीक असम जॉन के शसक्त स्तंभ एवम अच्छे गतिशील व्यक्तित्व के धनी हैं। इस अवसर विप्र फाउंडेशन तहसील अध्यक्ष वैध महेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, जगदीश पांडिया, लालचंद पारीक, जनार्दन मिश्र सहित अनेक जागरूक विप्र समाज के प्रमुख जनों ने तहसील अध्यक्ष वैध महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में समाजसेवी पारीक का राजस्थानी सांफा,शांल व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर तहसील ईकाई की तरफ से संगठनात्मक किये गये कार्यों की फाइल का अवलोकन कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वास्तव में सरदारशहर टीम द्वारा सामाजिक समरसता में किये गये सेवा कार्यों को देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है। कि उन्होंने धरातलीय कार्य करके अपने आप को संगठन के साथ साथ समाज में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर पारीक ने सभी विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए असम आने का निमंत्रण भी दिया। 

Contact for Ads - Sardarshahar Express