
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी, तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा, तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़, देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, राजेन्द्र तिवाड़ी, कृष्ण सारस्वत, साथ ही डॉ. चंद्रभान जांगिड़, गिरधारीलाल पारीक, ऋषिकुल आश्रम के अध्यक्ष हुलासमल व्यास, मदनलाल शर्मा, न अशोक भोजक, मयंक मोदी, मोहित सोनी, दीपक पांडिया, हंसराज सैनी, राजकरण सोनी सहित अनेक गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का मूल मंत्र “स्वजातीय गतिशीलता एवं उन्नत राष्ट्र” है, और यह संगठन अपने निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से देशभर में विशिष्ट पहचान बना चुका है। प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने सरदारशहर इकाई की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।











