केश कला बोर्ड अध्यक्ष नियुक्ति की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। राजस्थान प्रान्तीय सेन उत्थान समिति जिला यूनिट की ओर से मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जल्द मनोनयन की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2016 में भाजपा सरकार द्वारा केश कला बोर्ड का गठन किया गया था, लेकिन वर्तमान में लंबे समय से अध्यक्ष पद खाली पड़ा है। समिति के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता माणकचंद भाटी ने कहा कि सेन समाज के युवा और अल्प आय वर्ग के लोग केश कला व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, लेकिन बोर्ड निष्क्रिय होने के कारण समाज को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सरकार बनने के करीब 30 माह बाद भी बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होना समाज की अनदेखी है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि बोर्ड अध्यक्ष का मनोनयन किया जाता है तो सेन समाज के बेरोजगार युवाओं को ब्यूटी पार्लर, सैलून और अन्य स्वरोजगार कार्यों में सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर राजस्थान प्रांतीय सेन उत्थान समिति जिला चूरू के कार्यकारिणी के अध्यक्ष माणक चंद भाटी, अजय भाटी एडवोकेट, कालूराम सेन, नरेश भाटी एडवोकेट, रितेश सेन एडवोकेट, कालीचरण, नितेश, पंकज सेन एडवोकेट, अंतिम जाड़ीवाल एडवोकेट सहित समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री से जल्द निर्णय लेकर सेन समाज को राहत देने की मांग की।

Contact for Ads - Sardarshahar Express