खेजड़ा गांव में भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। मंगलवार को गांव खेजड़ा में भगवान भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक और उत्सवी माहौल देखने को मिला, जहां युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी मंदिर से भव्य शोभायात्रा के रूप में हुई। इस शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र सुंदर झांकी, बाइक रैली और डीजे की मधुर धुनें रहीं। भगवान परशुराम के जयकारों के साथ पूरे उत्साह में नजर आए। रैली ठाकुर जी मंदिर से प्रारंभ होकर गांव की मुख्य गली से गुजरते हुए मेन बस स्टैंड तक पहुंची कार्यक्रम का समापन गांव के चौपाल में हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गांव के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर केसरी प्रसाद शर्मा, कालूराम तिवाड़ी, दुर्गाराम पारीक, पवन कुमार शर्मा, तोलाराम जोशी, ताराचंद पांडिया, हनुमानराम पांडिया, मालाराम बोहरा, बनवारीलाल बोहरा, अर्जुन दास स्वामी आदि उपस्थित रहे। 

Contact for Ads - Sardarshahar Express