सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। गुरुवार को विधायक अनिल शर्मा के आवास एंव कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष महावीर माली ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं संचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को आधुनिक तकनीक की दिशा में नई पहचान दिलाई।
उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने और देश को डिजिटल युग की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मनफूल खां फौजी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक दूरदर्शी एवं सशक्त प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश को प्रेरणा देते हैं। इस दौरान फारूक ज्यान मोहम्मद, रिजवान सैयद, लालबहादूर सेवदा, कन्हैयालाल सोनी, पवन शर्मा, विमल मीमाणी, अशोक कुमार भाट, रामचंद्र पुरोहित, हरिकृष्ण शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि










