नृत्य, गायन और कला प्रतियोगिताओं से गूंजा विद्यालय, मातृ दिवस पर छात्राओं ने बिखेरा हुनर

सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। श्री भारतीय आदर्श विद्यापीठ में आज मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। कला, अभिनय, नृत्य और गायन के समिश्रित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में सरिता प्रथम खुशी द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रही, गायन प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, अविका द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रही,आर्ट एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता में कीर्ति दहिया व मोनिका राठोर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर, भूमिका द्वितीय स्थान पर, तृतीय स्थान पर निकिता सैनी रही। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। गर्ल्स विंग प्रभारी राधा सारस्वत, प्रतियोगिता प्रभारी भावना मीणा, सुनीता शर्मा, मनीषा गौड़ ने मातृ दिवस के महत्व व माताओ के त्याग, समर्पण पर अपने विचार रखते हुए माताओं को वंदनीय, अभिनंदनीय है। कार्यक्रम का सफल संचालन कृष्णा कौशिक व पूजा जाट ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express