सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। शहर के सिलामपुरिया कुएं वाली रोड स्थित छिम्पा धर्मशाला के पास गुरुवार को श्री महावीर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ की गई।
स्टोर का शुभारंभ पूजनीय दादीजी हरदेई देवी मिश्रा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। कार्यक्रम में भरत गौड़, रमेश चोमाल, बलदेव इंदौरिया, डॉ. प्रभाकर दीक्षित, अशोक पारीक, विष्णु गौड़, श्रीकांत बबेरवाल, रामलाल मिश्रा, शंकरलाल पारीक, दिलीप व्यास एवं लोकेंद्र सिंह सहित अनेक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने स्टोर के प्रोपराइटर गोपाल मिश्र को दुपट्टा पहनाकर नव प्रतिष्ठान की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजकों ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर आमजन को उचित दरों पर दवाइयों एवं आवश्यक जनरल उत्पादों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में आए अतिथियों का मिश्रा परिवार द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
पूरे परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिससे माहौल उत्सवमय नजर आया। स्टोर संचालक गोपाल मिश्रा एवं समस्त मिश्रा परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बेहतर सेवाएं देने का भरोसा दिलाया।
श्री महावीर मेडिकल एंड जनरल स्टोर का शुभारम्भ, शहर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद










