रातूसर के आशीष जोशी बने RAS अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। रातूसर निवासी आशीष कुमार जोशी पुत्र रामस्वरूप जोशी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 418वीं रैंक हासिल की है। आशीष की इस उपलब्धि से पूरे गांव सहित सरदारशहर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आशीष की सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और गांववासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उनकी इस उपलब्धि को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि आशीष ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार का नाम रोशन हुआ है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी आशीष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आशीष जोशी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express