राम कथा में गूंजा भाई प्रेम का संदेश, भरत चरित्र ने बांधा समा

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया।बुधवार को श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही संगीतमय श्री राम कथा का सातवां दिन भक्ति और भावनाओं का सैलाब लेकर आया। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य कथा में जैसे ही कथा वाचक दंडी स्वामी श्री शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने श्री राम-भारद्वाज मिलन, भरत के त्याग और चित्रकूट प्रस्थान का प्रसंग छेड़ा, पूरा पांडाल भावनाओं में डूब गया। भरत जी के त्याग, भाई प्रेम और मर्यादा की कहानी सुनाते-सुनाते कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। महाराज श्री की ओजस्वी वाणी ने ऐसा समा बांधा कि हर कोई “जय श्री राम” के जयकारों में खो गया। कथा के दौरान माहौल ऐसा बना मानो चित्रकूट का दृश्य सजीव हो उठा हो। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए, वहीं महिलाओं ने भजनों पर भावपूर्ण सहभागिता दी। इस दौरान गौ सेवार्थ हेतु भी श्री कृष्ण गोपाल गौशाला ट्रस्ट लिखमादेसर में भी दानदाताओं ने दिल खोलकर सहयोग किया जिसमें 100000/- बाबूलाल विकास कुमार बोथरा, 51000/- संतोष चंद बैद, 51000/- पुरुषोत्तम सुखलाल जैसनसरिया, 21000/- रतिराम पुत्र मोहनराम डेलू, 21000/- सहीनाथ फूस नाथ ज्यानी, 21000/- पेमा राम रामकिशन पांडिया, 21000/- रामावतार पुरोहित गोगासर, 21000/- बेगाराम जोधाराम तिवाड़ी, 31000/- जयचंद राम सुगनाराम तिवाड़ी, 21000/- विक्रम सिंह शेखावत सहित अनेक दानदाताओं ने 7 लाख के लगभग सहयोग किया। आयोजकों द्वारा यातायात व कथा भोजन प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई है। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन श्रद्धालुओं के दिलों में भक्ति की लौ और भी प्रज्वलित हो गई। इस अवसर पर भंवरनाथ ज्याणी, पूर्व विधायक अशोक पींचा, बाबूलाल कंदोई, शोभाकांत स्वामी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक साहवा, सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश सिद्ध, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक आसपालसर, रामप्रसाद बोहरा, ऋतिक तिवाड़ी, राजीव व्यास, मनोज पारीक राजलदेसर, मांगीलाल जोशी, प. शिवकांत पारीक, तरुण तिवाड़ी, गजेंद्र तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, प्रियांशी, पार्थ, रुचिका पारीक, जगदीश प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा का संचालन गिरधारीलाल पारीक ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express