सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। स्थानीय रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी स्थित गौशाला में ‘फ्रेंड्स फॉरएवर’ सोसाइटी द्वारा बड़े हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ अपना 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने गौशाला पहुँचकर गायों की सेवा की और समाज को जीव-दया का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान गौवंश को तरबूज और हरा चारा खिलाया गया। समिति के सभी सदस्यों ने अपने हाथों से गायों को चारा खिलाकर इस दिन को यादगार बनाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नितिन सेठिया ने कहा कि फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप का उद्देश्य केवल आपसी मेल-मिलाप तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और बेजुबान प्राणियों की सेवा करना ही हमारे ग्रुप की वास्तविक पहचान है। सेठिया ने भविष्य में भी इसी तरह के मानवीय और सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में मंत्री राजेश पारीक, कोषाध्यक्ष गोपाल जालान, पूर्व अध्यक्ष नंद लाल प्रजापत, विजय चौधरी, प्रसन धूत ,चंद्र प्रकाश लाटा और सीएम शर्मा सहित गौशाला के पदाधिकारी और कर्मचारि उपस्थित रहे
फ्रेंड्स फॉरएवर सोसाइटी ने गौ सेवा के साथ मनाया 11वां स्थापना दिवस










