एसबीडी महाविद्यालय सरदारशहर में रेजिन आर्ट संगोष्ठी: विद्यार्थियों को पादप संरक्षण की आधुनिक तकनीक की मिली जानकारी

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। एसबीडी राजकीय महाविद्यालय सरदारशहर के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा “रेजिन आर्ट” विषय पर एक ज्ञानवर्धक सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा ने की। सेमीनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. योगिता सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय तारानगर रहीं। उन्होंने एम.एससी. वनस्पति शास्त्र के छात्र-छात्राओं को रेजिन आर्ट के माध्यम से पादपों के विभिन्न भागों—जैसे पत्तियाँ, फूल एवं बीज—के संरक्षण की आधुनिक तकनीक का विस्तार से प्रशिक्षण दिया। साथ ही इस कला के शैक्षणिक, व्यावहारिक एवं रोजगारपरक महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—डॉ. एम.ए. खान, भवानीशंकर, डॉ. सुनीता मीणा, मुकेश प्रजापत, डॉ. देवीलाल रोझ,सुमन, शुभम बंसल एवं जयरत्न,सुभाष दहिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सिद्धि गुप्ता द्वारा किया गया। सेमीनार के अंत में विद्यार्थियों ने रेजिन आर्ट से जुड़ी नई तकनीकों के प्रति उत्साह व्यक्त किया तथा इसे अपने अध्ययन एवं भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। अंततः यह सेमीनार विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express