सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। पीएम श्री गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारशहर में कुलदीप वालिया डीवाईएसपी सरदारशहर, सुभाष बिश्नोई प्लाटून कमांडर एसडीआरएफ एवं उनकी बीकानेर की टीम के नेतृत्व में पीएम श्री टांटिया विद्यालय में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की आकस्मिक दुर्घटनाओं में पीड़ित को कैसे सहायता प्रदान की जाए इसका अभ्यास करवाया गया।
बीकानेर से पधारी एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने डूबते व्यक्ति को बचाने, हार्ट अटैक पीड़ित को पीसीआर देने, स्नेक बाइट पीड़ित को प्राथमिक उपचार देने, सिलेंडर में आग लगने पर उसे पर नियंत्रण कैसे करना तथा आपदा के समय नागरिकों के कर्तव्य आदि को लाइव ड्रिल के माध्यम से बेहद शानदार तरीके से समझाया। इस अवसर पर डीवाईएसपी कुलदीप वालिया ने साइबर, सुरक्षा सड़क सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों से वार्तालाप की तथा उन्हें इसके बारे में विभिन्न प्रकार की जागरूक जानकारियां प्रदान करके सजग रहने की सलाह दी। प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार पारीक ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य राजकुमार माली,प्रथम पारी प्रभारी प्रेमलता चौहान,शिक्षक नेता रतनलाल पांडिया तथा स्टाफ सचिव विकास पारीक, एवं स्टाफगण रेणू शर्मा, रमेश कुमार सैनी,सोनू गुर्जर, सन्त कुमार बाना,कृष्ण गोपाल शर्मा,सोनम पारीक,जुल्फैन,मुन्नी शर्मा,रेखा पुरोहित,मनीष कुमार सेवदा,आसाराम,ताराचंद शर्मा,राजेंद्र प्रसाद,नीलम चौधरी,उर्मिला जाड़ीवाल,नम्रता वर्मा,राजवीर,शशिकांता शर्मा,अशोक जाखड़ लालचंद बेनीवाल,सुमन कंवर, इंदरचंद चिरानिया,नन्दलाल पारीक,उर्मिला धरेन्द्र और जाकिर हुसैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश सांकृत्य द्वारा किया गया।
आपदा में कैसे बचाएं जान? टांटिया स्कूल में हुआ लाइव प्रशिक्षण











