सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। बुधवार को शाकम्भरी विद्यापीठ एवं एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में पृथ्वी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रंग भरो प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता और पृथ्वी दिवस पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया। विद्यापीठ परिवार के द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों के लिए पौधे गोद लेने का अभियान प्रारंभ किया गया।
जिसमें सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपने आस पड़ोस में पेड़ पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव सभ्यता की आवश्यकता बन गया है अतः हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने पर ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर आलोक सिंह, दीपक सेन, सुनील भोजक, जितेंद्र स्वामी ने आयोजकीय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन आनंद मीणा ने किया।
पृथ्वी संरक्षण का संदेश: शाकम्भरी विद्यापीठ व एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस










