विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सेवा का संदेश, मरीजों को बांटे फल

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सोसायटी की जिला सचिव मोनिका सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित कर रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी पूरे विश्व में आपदा राहत कार्य करती है। जिसमें मुख्य रूप से अस्पताल में मरीजों की सेवा करना, युद्ध मै घायल सैनिकों की देखभाल करना, ब्लड डोनेशन करना, भूकंप , बाढ़ आदि के समय लोगों के लिए राहत के कार्य करना है। विद्यालय निदेशक भंवर लाल वर्मा, व्यवस्थापक हिमांशु राय पूर्वा, प्रिंसिपल मनोहर लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को समाज सेवा एवं जन कल्याणकारी कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस के पश्चात विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा राजकीय चिकित्सालय में उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा के मुख्य आतिथ्य में मरीजों व जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर मोनिका सैनी, भंवरलाल वर्मा, डॉ किशनलाल सींहाग, डॉ अविकल्प प्रकाश, कानाराम सारण, ओमप्रकाश वर्मा, मयंक मोदी आदि मौजूद रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express