आदर्श क्रिएटिव स्कूल में आज टैलेंट सर्च एग्जाम का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया

  • सरदारशहर एक्सप्रेस 7 मई 2023। आदर्श क्रिएटिव स्कूल में आज आदर्श टेलेंट सर्च एग्जाम का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । समारोह में विद्यालय के एल्युमनी डॉ वंदना भटनागर ,डॉ किशन सिहाग ,डॉ रोशन मीणा ,आईआईटियन योगेन्द्र स्वामी ,आईआईटियन विवेक लाटा ,जिज्ञासु भटनागर ने 31 प्रतिभाओं को नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया ।

चार अलग अलग कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त रूपा शर्मा ,तनवी पारीक ,यशश्वी सिंह ,ऋषिता को 5100 रुपये द्वितीय स्थान प्राप्त प्रथम पारीक,मोनिका पारीक ,छवि अग्रवाल ,चैतन्य जोशी को 3100 रुपये ,तीसरे से पांचवे स्थान प्राप्त दीपाशना शर्मा ,ज्योत्स्ना शर्मा ,प्रगति देरासरी ,पलक पारीक ,योगिता जोशी ,निकिता जांगिड़ ,भूमिका शर्मा ,आस्था पारीक ,लावण्या राठौड़ ,रितिका सेठिया ,तविसी कठौड ,कृष्णा सोनी ,आदित्य सैनी ,भावना संचेती ,हर्षिता सोनी ,आयुष शर्मा,खुशी पारीक ,राजवीर भाकर ,रोनक दर्जी ,सारांश पण्डिया ,सिविस गजराज ,वृंदा शर्मा ,निकुंज सोनी को 1100 रुपये की नगद राशी दे कर सम्मानित किया गया । अतिथियों का शाफ़ा पहना कर व माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया । प्रधानाचार्य शिवरतन पारीक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन का श्रेय टीम आदर्श के प्रबंधन ,अभिभावकों की सक्रियता तथा विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम को दिया । सचिव राधा ने विद्यालय के द्वारा प्रारम्भ किए जाने वाले प्री फाउंडेशन व फाउंडेशन क्लास की जानकारी देते हुए बताया कि अब सरदारशहर के बच्चों को कोटा व सीकर जाने की आवश्यकता नही रहेगी । समारोह के दौरान शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । समारोह में बड़ी सँख्या में अभिभावक ,गुरुजनवव विद्यार्थी उपस्थित थे ।

किसी भी समारोह में एक लाख की पुरस्कार वितरण की पूरे शहर में चर्चा रही । कार्यक्रम का संचालन रजत सैनी ने किया । समारोह समापन पर सभी को मिठाई वितरित की गई ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express