सरदारशहर एक्सप्रेस 8 मई 2023। शहर के राजकीय अस्पताल में आज इंटरनेशनल रेडक्रॉस डे पर चूरू जिले की रेड क्रॉस सोसाइटी की सदस्या मोनिका सैनी के नेतृत्व में सरदारशहर के राजकीय अस्पताल फल वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया।

इस मोके पर सामाजिक कार्यकर्ता मोनिका सैनी ने कहा कि इण्डियन रेडक्रोस सोसायटी एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है जिसकी पूरे देश में शाखाए है। आपदाओं / आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है और कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है। यह दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मानवतावादी संगठन, अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट का अग्रणी सदस्य है। भारतीय रेड क्रॉस का मिशन मानवीय गतिविधियों के सभी रूपों को हर समय प्रेरित, प्रोत्साहित करना और शुरू करना है ताकि मानव पीड़ा को कम किया जा सके और यहां तक कि रोका जा सके और इस प्रकार शांति के लिए अधिक अनुकूल वातावरण पैदा करने में योगदान दिया जा सके।

आज इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे है इसलिए आज हमने अस्पताल में फल बांटे हैं। इस बार की हमारी थीम है जो कुछ करो दिल से करो अगर हम दिल से करेंगे तो निश्चय ही अच्छा होगा। इस अवसर पर डॉ चंद्रभान जाएंगे उसने कहा की रेड क्रॉस एक सेवाभावी संस्था है हमें हमेशा निर्बल व कमजोर हो की सेवा करनी चाहिए ।इस अवसर पर रघुवीर पांडिया, सपना सैनी मयंक मोदी, राहुल चांवरिया, मोहित,तारा जैन, संतोष नाई,मनोज स्वामी, आदी ने मौजूद रहे।