
सरदारशहर एक्सप्रेस 8 मई 2023 । आज सरदारशहर तहसील के गांव मेलुसर में विधायक पंडित अनिल शर्मा ने श्याम धर्म कांटे का विधि विधान से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि श्याम धर्मकांटा का भगवान श्याम के नाम से शुभारंभ किया गया है प्रभु इनको दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की दे व धर्म कांटे में अपने धर्म के अनुसार ईमानदारी से कार्य करें जिससे धर्म कांटे का इस क्षेत्र में अच्छा नाम व ख्याति प्राप्त करें। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पूनमचंद तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, रामलाल सारण थे।इस अवसर पर आयोजित समारोह में अतिथियों का रामकिशोर पारीक, गजानन पांडिया, काशीरामपुरोहित ,चतुर्भुज,भगवानसिह ने माला, साल, साफा पहनाकर के स्वागत किया गया।












