माता पिता और गो सेवा से ही जीवन सफल होगाः शास्त्री

सरदारशहर एक्सप्रेस 23 मई 2023। तहसील के ग्राम फोगां जलपान सरकी के भभुता सिद्ध मेडी में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में कथावाचक पंडित दुर्गा प्रसाद शास्त्री ने कहा कि जीवन में भगवान ने पुरुष स्त्री का जोड़ा बनाया जो केवल भोग भोगने के लिए नहीं अपितु इस जीवन में कुछ ऐसा करने के लिए की आपका जीवन सफल हो और लोग हमेशा याद करें।ये जीवन भगवान की आराधना और दूसरों की सेवा करने के लिए मिला है। अपने माता पिता और गौ माता की सेवा के कल्याण करने के लिए मिला है। मनुष्य जीवन बड़ा दुर्लभ मिलता है इस लिए जीवन को सद्कर्मों में लगाये। मुख्य यजमान पं. श्रवण कुमार उपाध्याय द्वारा पूजा पाठ के बाद कथा शुरू होती है जिसमें श्रोताओं की भीड़ लग रही है। कथा में रामकुमार दास, सीताराम पारीक, सुरज्ञान सिंह, हंसराज भार्गव, बंसीधर, रामकुमार, ओमप्रकाश मेघवाल, भंवरसिंह, सागरमल, विद्याधर पांडिया, देवकीनंदन, निरानाराम माली, सत्यनारायण, संतराम पुरी महाराज सहित आसपास के गांवों से पुरुष व महिलाओं ने कथा का आनंद लिया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express