वर्षों से वार्ड नंबर 31 कि गिनाणी वार्ड वासियों के लिए नासूर बनी हुई है, नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी भी सौंदर्यकरण के नाम पर कर रहे हैं जनता को गुमराह

सरदारशहर एक्सप्रेस 27 मई 2023। शहर के वार्ड नं 31 में गिनाणी लोगो के लिए नासूर बनी हुई है। बरसात के दिनों में लोगो का जीना बेहाल हो जाता है। गंदा पानी इकट्ठा होने के कारण वार्ड बीमारियों का घर बना हुआ है। नेता वोटो के नाम पर झूठे वादे करके चुनाव जीत जाते है। मगर समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी भी सौंदर्यकरण के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। शहर में बनी गिनाणीयो को लीपा पोती कर छोड़ दिया जाता है। नगरपालिका के बजट का गलत दुर्पयोग किया जा रहा है। शहर का हाल बेहाल कर रखा है। वार्डो में सड़के टूटी हुई पड़ी है। नालिया झाम पड़ी है। विपक्ष भी नही कर रहा नगरपालिका का विरोध, अब केसे होगा शहर का विकास पूछता है सरदारशहर।

Contact for Ads - Sardarshahar Express