फायरिंग प्रकरण मामले में एक साल से फरार पांच हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार

सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जून 2023। शहर के मेघा हाईवे पर स्थित मन्नत होटल फायरिंग परकरण में एक साल से फरार पांच हजार के इनामी वांछित अपराधी मानसिंह पुत्र जीवराज सिंह उम्र 30 साल जाति राजपुत निवासी धोधलिया को सरदारशहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में शामिल बाकी आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मान सिंह पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि 26 जून 2022 को वार्ड 31 निवासी असलम खान ने मामला दर्ज करवाया था। की मेघा हाईवे पर मन्नत होटल के नाम से मेरा होटल है। जिस पर 25 जून की रात्रि को बोलेरो व वरना गाड़ी में 7,8 लड़के सवार हो कर आए। और शराब पीने लग गए मना करने पर उक्त लोगो ने लड़ाई झगड़ा किया व 3,4 फायर भी किए। गाड़ी में छैलूसिंह, जयवीर सिंह, रवि, मानसिंह, अभिषेक, सुरेश जाट, व अन्य सवार थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाकी अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक साल से फरार चल रहे। अपराधी मान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी। आरोपी को गिरफ्तार करने में थानाधिकारी सतपाल विश्नोई, एएसआई गिरधारी सिंह, हैड कांस्टेबल रामचंद्र, कांस्टेबल अनिल सैनी, नंदलाल, सत्यप्रकाश, नरेश कुमार की विशेष भूमिका रही।

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express