खाद्य सुरक्षा टीम ने सोमवार को सरदारशहर से दूध से निर्मित पदार्थो के 18 नमूने लिये, 9 जून तक चलेगा विशेष अभियान

सरदारशहर एक्सप्रेस 6 जून 2023। जिले में सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने एक दिन में कार्रवाई कर सरदारशहर मे सर्विलांस के 18 नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशन में दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों के नमूनों का विशेष अभियान 9 जून तक चलाया जायेगा। अभियान के तहत टीम ने सोमवार को सरदारशहर में 18 नमूने दूध व दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों के लिये। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व साफ़ सफ़ाई रखने के लिए पाबंद किया गया है। सभी व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस बनवाने व डिस्प्ले करने के लिए पाबंद किया गया। नमूनों को प्रयोगशाला जांच में भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Contact for Ads - Sardarshahar Express