बस में सवार एक व्यक्ति की जेब से चोरी हुए पच्चास हजार रुपए, थाने में हुआ मामला दर्ज

चारो के हौंसले बुलंद

सरदारशहर एक्सप्रेस 8 जून 2023। सरदारशहर क्षेत्र में इन दिनों चोरो का हौसला बुलंद होता नजर आ रहा है। आए दिन हो रही चोरियो से आमजन में भए की स्थति बनी हुई है। पुलिस लगातार इन चारो को पकड़ने में लगी हुई। चोरी का एक और मामला सामने आया है। जिसमे बस में बैठे व्यक्ति की जेब से पच्चास हजार रूपया निकालकर ले गए। थानाधिकारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि नंदलाल पुत्र लक्ष्मीनारायण उम्र 35 साल जाति ब्राह्मण निवासी राजासर ने रिपोर्ट दी की बुधवार 7 जून को सुबह 9:15 बजे राजगढ़ जाने के लिए हरियाणा रोडवेज में गांधी विधा मंदिर चौराहा से चढ़ा मेरे साथ-साथ तीन अनजान व्यक्ति भी चढ़े बस थोड़ी दूर चलने पर वापिस उतर गए। थोड़ी देर बाद ज्यों ही टिकिट के पैसे देने के लिए पेंट की जेब में हाथ डाला तो पता चला कि आगे वाली जेब में रखे पच्चास हजार रुपए गायब थे। तब मेने बस में इधर उधर तलास की ओर तुरंत उक्त लोगो का पीछा करने के लिए बस से उतरा तो वो तीनो लोग गायब हो चुके थे। जिस पर मेने आस पास काफी तलास की पर लेकिन ना तो मुझे रुपए मिले और ना अजनबियों का पता चला। उक्त लोगो ने मेरी जेब से रुपए चोरी कर लिए में तीनो को देखकर पहचान कर सकता हु। जब वो बस से उतरे वहा पर सीसीटीवी लगा हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Contact for Ads - Sardarshahar Express