सरदारशहर एक्सप्रेस 11 जून 2022। शहर के एक युवक ने विधायक व कलेक्टर को ज्ञापन भेज कर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आबंटित कियोस्क को हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जितेंद्र स्वामी ने ज्ञापन में लिखा कि बीकानेर बस स्टैंड स्थित (मोलाणी) के पास खाली पड़ी नगरपालिका की करोड़ों की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। इन लोगों ने कब्जा शुदा भूमि के दो तरफ मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बने कियोस्क को हटा कर उस जमीन पर भी कब्जा कर निजी उपयोग का रास्ता बना रहे हैं। ज्ञापन के जरिए अतिक्रमण का हटवाकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष राजकरण चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। आयुक्त मेघराज डूडी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
Related Posts

सभी कार्मिक नागरिकों को बेहतर मूलभूत सेवाएं देने का लक्ष्य बनाकर कार्य करेंः जिला कलेक्टर
सरदारशहर एक्सप्रेस। पंचायती समिति सभागार में जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने समस्त…

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विधायक निवास पर दो मिनट का मोन रखकर किया याद
सरदारशहर एक्सप्रेस 21 मई 2023।आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय विधायक निवास पर सूचना…

भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी पहुंचे कृषि विज्ञान केन्द्र सरदारशहर
सरदारशहर एक्सप्रेस। भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय बीज प्रमुख कृष्ण मुरारी पहुंचे कृषि…







