सरदारशहर एक्सप्रेस 12 जून 2023। सरदारशहर लायंस क्लब डायमंड, शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर एवं अंधता नियंत्रण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय त्रिवेणी देवी पत्नी लायन सोहनलाल झेडू की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रो के सौजन्य से रविवार को अर्जुन क्लब राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। क्लब सचिव सुशील भोजक ने बताया कि शिविर का शुभारंभ समाज सेवी लक्ष्मीनारायण झेडू ने फीता काटकर किया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ लिपिका जैन व उनकी टीम ने 388 रोगियों की जांच की व गत माह मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए 200 रोगियों को चश्मा वितरित किया गया।
नेत्र ऑपेरशन के लिए चयनित 75 रोगियों को बस द्वारा जयपुर अस्पताल ले जाया गया। जिनका लेंस प्रत्यारोपण जयपुर शंकरा आई हॉस्पिटल में विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। शिविर में लायन सत्यनारायण जांगिड़, लायन सुशील भोजक, लायन हंसराज सोनी, लायन अनिल गोयल, लायन आसकरण सोनी, लायन मुबार्क, लायन कमल पारीक, लायन डॉ.पूनमचंद भाटी, लायन राशिद बेहलिम, लायन सागर झेडू, लायन महेन्द्र माली,लायन उमरदीन सैयद, लायन महेन्द्र निर्वाण, लायन देवचंदसोनी, लायन राजकुमार कंदोई, लायन घनश्याम बोचिवाल, लायन मदन पारीक, लायन कैलाश भाटी, लायन रघुवीर पारीक, फुसराज स्वामी, सुमनकंवर ने अपना सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।
शिविर में 388 के नेत्र की जांच कर 75 नेत्र रोगियों का लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया










