सरदारशहर एक्सप्रेस 14 जून 2023। भालेरी थाने के गांव नैयासर में कृषि कार्य करते वक्त किसान के करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार भामासी चूरू निवासी रामकुमार पुत्र साजनराम जाट ने रिपोर्ट दी कि नैयासर गांव में उसने अपने साले का खेत बंटाई पर ले रखा है। सोमवार रात को वह साले के घर पर था व उसका पुत्र सुभाष खेत में कुए पर अकेला था। मंगलवार को सुबह वह खेत गया तो उसका लडका सुभाष मृत अवस्था में पड़ा था। देखने से यह लग रहा था कि उसकी मृत्यु करंट लगने से हुई है। जिनके दाहिने हाथ पर कोहिनी के पास करंट लगने से जला हुआ है। उसने तुरंत परिजनों एवं पुलिस को सूचना दी। इस प्रकार उसके लडके सुभाष उम्र 28 साल की मृत्यु कृषि कार्य करने के दौरान हो गई। सूचना पर भालेरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा मृतक के शव को कसबे के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts

सरदारशहर के मनीष सोनी ने पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा को हाथ से बनाकर पेंटिंग की भेंट
सरदारशहर एक्सप्रेस। आज वार्ड नं 21 निवासी मनीष सोनी पुत्र हनुमानमल सोनी…

पाँच पंचायतों में ₹5 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
लोकार्पण करने पहुंचें अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ पुष्प वर्षा कर और…

अयोध्या में राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कल सरदारशहर में निकलेगी विराट कलश व धर्मध्वजा यात्रा
सरदारशहर एक्सप्रेस। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा…







