सरदारशहर एक्सप्रेस 15 जून 2023। कुबेर समूह की मालकिन विजयादेवी मालू का जैन विश्व भारती सचिवालय में स्वागत

जैन विश्व भारती लाडनूं में कुबेर समूह की मालकिन विजयादेवी मालू का स्वागत एवं अभिनंदन जैन विश्व भारती सचिवालय प्रभारी डां विजयश्री एवं पुलिस उप अधीक्षक राजेश ढाका द्वारा किया गया। ज्ञातव्य है कि विजया मालू एक धर्मपरायण श्राविका है एवं समाज सेवा के क्षेत्र में आपका एक विशेष स्थान है।
आगामी सप्ताह तक आप लाडनूं में ही प्रवासित रहेंगी।
इस अवसर पर परिसर प्रभारी सुशील मिश्रा एवं श्रविका हर्षाजी भी उपस्थित रही।










