सरदारशहर एक्सप्रेस 15 जून 2023। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार मित्तल एवं सहायक अभियंता दिनेश कुमार के निर्देशानुसार करनी माता मंदिर बीकानेर रोड पर महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत गतिविधि आयोजित की गयी, इसमें आरयुआईडीपी परियोजना के तहत किये जाने वाले पेयजलापूर्ति एवं सीवरेज कार्य जल की बचत में महिलाओं की भूमिका एवं परियोजना कार्यो में सहयोग आदि विषयों पर चर्चा की गयी। समुदायक जागरूकता इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ रामगोपाल शर्मा ने परियोजना के तहत चल रहे सीवरेज और पानी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा की जो परिवार पानी का नया कनेक्शन लेना चाहता है।
वो अपनी जल कनेक्शन की फाइल जलदाय विभाग में जमा करके रसीद लें। कार्यक्रम में पानी के सरंक्षण पर महिलाओं की भूमिका पर बोलते हुए विकास शर्मा ने बताया की जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है , जीवन के सभी कार्यो का निष्पादन करने के लिए जल की आवश्यकता होती है। जल संसाधन पानी के वह स्त्रोत है जो मानव जाती के लिए उपयोगी है । फर्श को पाइप से धोने की बजाय पोंछे से साफ करे, सेविंग करते वक्त नल को खुला ना छोड़े, मग में पानी लेकर सेव करे। इस प्रकार की छोटी छोटी आदतों से बहुत सारा पीने वाला पानी बचाया जा सकता है।
जो आज की बचत और कल का भविष्य है, और इसमें बच्चे अपना अहम रोल निभा सकते है। इसलिए अब समय आ गया है , जब महिलाओं को आगे आकर पानी को बचाने के उपाय करने होंगे । कार्यक्रम में धसुमन देवी , मोनिका , मंजू , मूली देवी , पूजा लुहार इत्यादि महिलाओं ने भाग लिया व एल एंड टी से पवन सिंह , अमीलाल ने कार्यक्रम में भाग लिया।
महिलाओं ने जाना जल का महत्व










