सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जून 2023। तहसील के रुपलीसर गांव के खेत में बनी ढाणी में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को बंधनाउ दिखनादा निवासी भागीरथ (24) पुत्र हनुमानराम जाट और श्रीभगवानराम (26) पुत्र हनुमानराम जाट बंधनाउ दिखनादा से गिरफ्तार किया है। एसआई गिरधारीसिंह ने बताया कि 30 मई को रूपलीसर के सुभाष पुत्र मूलाराम जाट ने मामला दर्ज करवाया था कि मेरी दो बहनों की शादी हनुमान के बेटों के साथ हुई है। जिनको हनुमानाराम और उसके दोनों बेटों ने काफी समय से मारपीट कर घर से निकाल रखा है। जिसके हमनें मुकदमे कर रखे हैं, उसी रंजिश को लेकर 29 और 30 मई की रात करीब 12-1 बजे जब हम सब हमारे खेत की ढाणी में सो रहे थे, तभी पहले से तैयारी करके एकराय होकर हनुमानाराम और हनुमानाराम के बेटे शिवभगवान और भागीरथ दो-तीन अन्य साथियों के साथ आए। सभी ने हमारे खेत की ढाणी में जबरन घुसकर मेरे पिता के लाठियों और लोहे की टूंटियों से मारपीट की, जिससे मेरे पिता के काफी चोटें आई। जिस कारण मेरे पिता को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सुभाष ने बताया कि मैं मेरे पिता को छुड़ाने के लिए बीच में आया तो सभी ने मेरे साथ भी मारपीट की। जिससे मेरे भी काफी चोटें आई। मेरी दोनों बहने पुष्पा व सरिता हमें छुड़ाने के लिए बीच में आई तो उनके साथ भी मारपीट की और उसके बाद दोनों बहनों को हनुमानाराम व शिवभगवान उनके हाथ पकड़ कर अपहरण कर घसीट कर ले जाने लगे। तभी हम सब चिल्लाए तो उक्त सभी डर के मारे भाग गए। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बंधनाउ दिखनादा के भागीरथ और श्रीभगवानराम पुत्र हनुमानराम को बंदनाउ से गिरफ्तार किया है।
Related Posts

स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, एक की मौके पर मौत
सरदारशहर एक्सप्रेस 1जून 2023। सरदारशहर तहसील के गांव हरदेसर के पास स्विफ्ट…

सरदारशहर के बंधनाऊ दिखनादा में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग
सरदारशहर एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2025। क्षेत्र के गांव बधनाऊ दिखनादा में बुधवार…

प्रधान ने एक साथ चार गांवो में किया विकास कार्यों का उद्घाटन
सरदारशहर एक्सप्रेस 29 मई 2023। आज सरदारशहर उपखंड के गांव कल्याणपुरा बिदावतान,…







