
सरदारशहर एक्सप्रेस 2 जुलाई 2023। सरदारशहर रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोदाम से 28 अप्रैल की रात्रि को लाखों रुपए की केबल चोरी मामले में एएसआई हिम्मत सिंह ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को हरियाणा के राजेश उर्फ धर्मेंद्र पुत्र बीरबल राम वाल्मीकि, हरियाणा के सुनील पुत्र श्यामलाल राजपूत को राजगढ़ से गिरफ्तार किया है। एएसआई हिम्मत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के भरत सिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपुत जो हाल असिस्टेंट मनेजर स्टोर अल एनटी कंस्ट्रक्शन सरदारशहर ने 1 मई को चोरी का मामला दर्ज करवाया था कि मेसर्स लारसन एण्ड शटुर्बाे कंस्ट्रक्शन द्वारा सरदारशहर मे वाटर लाईन ओर सीवरेज का कार्य किया जा रहा है। गोदाम में कंपनी के पाईप, सेफ्टी बोर्ड, शटरिग मटेरियल एव केबिल रखी हुई थी। 28 अप्रैल की रात्रि को 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर 10 केबिल के ड्रम चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत 5 लाख 22 हजार 911 रुपए थी। वार्ड की चाबी सिक्योरिटी गार्ड के पास रहती है। गेट का ताला अन्दर से तोड़कर ड्रम को किसी वाहन के द्वारा ले जाया गया। वाहन के निशान स्पष्ट रूप से मौके पर दिखाई दे रहे है, साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के पैरो के निशान भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। वही मामले में एएसआई हिम्मत सिंह ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए केबल चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को राजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड के दौरान केबल बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।