श्रावण मास की सोमवती अमावस्या को हराचारा गौशाला में गौ भग्तो ने किया तुलादान

सरदारशहर एक्सप्रेस 17 जुलाई 2023। गौशाला समिति ,गौशाला बास की दूसरी यूनिट बीकानेर रेलवे फाटक के पास स्थित हरा चारा गौशाला में सोमवार को पुरुषोत्तम मास( अधिक मास )की सोमवती अमावस्या को तुलादान का कार्यक्रम हुआ। गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल पारीक व मंत्री पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि अधिक मास की सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर शहर भर से आए सैकड़ों गौ भक्तों ने पत्नी व बच्चों सहित गुड, बाजरी ,गेहूं व हरा चारा से तुला दान कर पुण्य कमाया तुला दान में आए हराचारा को शहर में विचरण करने वाले बेसहारा गोवंश को भी डलवाया गया। इस मौके पर नगर परिषद के सभापति राजकरण चौधरी ने भी तुलादान कर पुण्य कमाया इस अवसर पर 7 क्विंटल लापसी का भी भोग गौ माता को लगाया गया नवनीत जैसनसरिया, देवकीनंदन अग्रवाल ,सौरभ जैसन सरिया, गोपाल जालान ,पवनकुमार शर्मा,जितेंद्र सैनी, ऋतिक भोजक, सुभाष झुरिया, राजू सिंह , नेमीचंद ने सहयोग किया। इस अवसर पर गौशाला ट्रस्टी जगदीश प्रसाद जैसनसरिया, सुशील कुमार जैसनसरिया, बाबूलाल सुथार, पुरुषोत्तम लाल जैसनसरिया, एडवोकेट अश्विनी शर्मा,सांवरमल बाय वाला, किशन लाल सारण, ओमप्रकाश सारण, श्यामसुंदर मित्तल ,संतोष कुमार सराफ मौजूद थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express