सरदारशहर में हाई वोल्टेज बिजली से 100 से ज्यादा पंखे जले:बिजली विभाग से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं; लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर एक्सप्रेस 19 जुलाई 2023। सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड के न्यू मार्केट में दोपहर 12 बजे अचानक बिजली का हाई वोल्टेज आया। जिससे 100 से ज्यादा पंखे, कूलर और लाइट जल गए। कपड़े की दुकानों में आगजनी जैसी स्थिति पैदा हो सकती थी, इससे पहले दुकानदारों ने सजगता दिखाते हुए एमसीबी को बंद कर दिया। जिसके कारण शॉर्ट सर्किट होने से बच गए। कपड़ा व्यापारी रामकरण बेदा ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी हाई वोल्टेज की समस्या बार-बार आती रहती है। दिन में करीबन 40 से 50 बार बिजली बंद होती है तो कभी चालू होती है। जिसके कारण आमजन को परेशानियों में डाल रखा है। व्यापारियों ने बताया कि एक तरफ तो सरकार बिजली का कम बिल देने का हवाला देकर वाह वाही लूट रही है, जबकि धरातल पर लोगों को बिजली सही नहीं मिल रही है, अगर ऐसी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

हाई वोल्टेज बिजली आने से दुकानदारों ने दुकानों की एमसीबी बंद कर दुकान चेक की। 

इस संबंध में एसडीएम विजेंद्र सिंह ने बताया कि हाई वोल्टेज की सूचना मिली है। जहां-जहां नुकसान हुआ है उसका सर्वे करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को सही बोलते देने के लिए निर्देश दिए हैं। सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड न्यू मार्केट में एक माह में चौथी बार हाई वोल्टेज आने से बहुत दुकानदारों के नुकसान हुआ है। जिसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी सतर्क नहीं हो रहे हैं। मार्केट के लोगों ने कहा कि अगर इस बार दोबारा हाई वोल्टेज में बिजली सप्लाई आई तो बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Contact for Ads - Sardarshahar Express