सरदारशहर एक्सप्रेस 19 जुलाई 2023। संजय दीक्षित को लगातार चौथी बार कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सरदारशहर पधारे, दीक्षित का कांग्रेस नेता राजकरण चौधरी के नेतृत्व में गांधी चौक में गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संजय दीक्षित को माला पहनाकर व सबको मिठाई खिलाकर स्वागत किया। दीक्षित ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर में खरा उतरूंगा जिले के अंदर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करूंगा। वही नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि संजय दीक्षित को चौथी बार सेवादल का जिला अध्यक्ष बनाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, साथ ही संजय दीक्षित को शुभकामनाएं देता हूं।
मुझे उम्मीद है कि जो दायित्व संजय दीक्षित को पार्टी ने सौंपा है उस दायित्व को अच्छे से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद प्रतिनिधि मान खां चायल, बाले खां चायल, पीसीसी सदस्य ताराचंद सारण जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राकेश सारण, पार्षद हंसराज सिद्ध. राजेश पारीक, शमसुदीन खोखर, मुंशी शाह भाटी, मुंशी तेली, कृषि मंडी अध्यक्ष इंद्राज सारण, पार्षद प्रतिनिधि ईशर प्रजापत, शिव प्रसाद पांडिया, पूर्व पार्षद विकास सोनी, श्रवण प्रजापत सहित कांग्रेस सेवादल के सदस्य उपस्थित रहे।
संजय दीक्षित बनने कांग्रेस सेवादल के लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष, गांधी चौक कर हूवा भव्य स्वागत










