खाटू धाम पैदल यात्रा की तैयारिया को लेकर मीटिंग का हुआ आयोजन, कार्यकारणी भी हुई गठित

दूर-दूर सैं सेवक बाबा, आश लगाकर आया,
झोळी भरसी सेठ सांवरो, खाली झोळी ल्याया,

सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जुलाई 2023। श्री श्याम मंदिर आथुना बास में आयोजित खाटू धाम पद यात्रा ( 41 वी फेरी) की तैयारिया एवम कार्यकारणी गठित हेतु एक मीटिंग का आयोजन श्री श्याम मंदिर प्रांगण में रखा गया। सरक्षक श्री हिम्मत सिंह राजवी के तत्वाधान में इस पद यात्रा कार्यकारणी में अध्यक्ष भरत जोशी, मंत्री दीपक पेडीवाल, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सेवदा, उपाध्यक्ष जुगल पुरोहित, उप मंत्री मनीष सैनी, प्रचार मंत्री ब्रह्मानंद पांडिया पुलासर को नियुक्त किया गया। संघ श्री श्याम मंदिर आथूना बास से 19 सितंबर को खाटू धाम के लिए रवाना होगा । संघ के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर सेवदा ने बताया की पद यात्रा से पूर्व संध्या 17 सितंबर को श्री श्याम मंदिर प्रांगण में विराट जागरण का आयोजन किया जाएगा मीटिंग में अशोक पेडीवाल, गोविंद प्रजापत, कन्हैया लाल पांडिया, श्याम पारीक, भगवती लखोटिया, पवन पेडीवाल, पंकज नवहाल, दीपक दर्जी, सुनील मोदी एवम अनेकों श्याम भक्त मौजूद थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express