सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जुलाई 2023। सरदारशहर के गांव राजास के सरकारी स्कूल में टीचर्स के खाली पदों को भरने की मांग को लेकर ढोल बजाकर एसडीएम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को भगत सिंह नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रूपचंद सारण के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। भगत सिंह मंडल अध्यक्ष रूपचंद सारण ने बताया कि गांव में कक्षा 1 से 12 तक 285 स्टूडेंट्स को पढ़ाने वाले टीचर्स नहीं है।
जबकि शिक्षा विभाग सहित जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। एक दिन पहले गांव की स्कूल के तालाबंदी करके प्रशासन को चेताया था और आज ढोल बचाकर शिक्षा अधिकारी और स्थानीय अधिकारियों को बताया है कि रिक्त पदों को भरना होगा, नहीं तो तेज आंदोलन करते हुए मेगा-हाईवे पर जाम लगाया जाएगा। मंडल के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो विधानसभा के आगे ढोल बचाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को जगाने का प्रयास करेंगे।
संगठन के सदस्यों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया कि इस स्कूल में प्रधानाचार्य सहित 21 पद स्वीकृत होने चाहिए, लेकिन यहां पर मात्र प्रधानाचार्य सहित 10 शिक्षक ही कार्यरत है। ऐसे में यहां पर पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य अंधकार में है। इस मौके पर देवीलाल भादू, मोहर सिंह नाई, प्रभुराम भादू, बनवारीलाल शर्मा, काशीराम मेघवाल, माडूराम नायक, रामनिवास भादू, लिखमाराम भादू, रामनिवास, अशोक दीपक, सुरेश सारण, सुभाष नाई, हंसराज नायक, राजेश भदू, देवीलाल डूडी, सुभाष कुमार आदि ने ढोल बचाकर विरोध प्रदर्शन किया।
राजास स्कूल में टीचर्स के पदों को भरने की मांग: गांव के नवयुवको ने ढोल बजाकर किया प्रदर्शन, हाईवे जाम की चेतावनी दी










